ब्रिटेन की उप उच्चायुक्त कैरोलिन रॉवेट सोमवार को कुल्लू पहुंचीं और कई जगहों का दौरा किया। उन्होंने कहा कि ब्रिटेन भारत के साथ जल्द ही फ्री ट्रेड का समझौता पत्र साइन करेगा।
चंडीगढ़ में ब्रिटेन की उप उच्चायुक्त कैरोलिन रॉवेट सोमवार को कुल्लू पहुंचीं और कई जगहों का दौरा किया। उन्होंने कहा कि ब्रिटेन भारत के साथ जल्द ही फ्री ट्रेड का समझौता पत्र साइन करेगा। इससे दोनों देशों की आर्थिकी में इजाफा होगा और व्यापारिक संबंध भी बढ़ेंगे। उन्होंने कहा कि शिमला की ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु करने में भी ब्रिटेन सहयोग कर रहा है। सोमवार को भुंतर हवाई अड्डे पर उतरने के बाद कैरोलिन भुट्टिको पहुंचीं।
विज्ञापन
यहां उन्होंने बुनकर व हथकरघा के उत्पादन के बारे में जानकारी ली। यह उनका निजी दौरा है। भुट्टिको में पूर्व मंत्री सत्य प्रकाश ठाकुर ने उनका स्वागत किया और उत्पादों के बारे में जानकारी दी। इस दौरान अनौपचारिक बातचीत में रॉवेट ने कहा कि ब्रिटेन हिमाचल में वाणिज्यिक, व्यापारिक व तकनीकी संबंधों की संभावना तलाश रहा है। इस वजह से वह विभिन्न प्रमुख संस्थाओं का दौरा कर रही हैं। बताया जा रहा है कि रॉवेट मनाली का दौरा भी करेंगी।