ने रहा द्वितीय
बेस्ट कंमोडेशन पुरस्कार सीजेएम चैल्सी शिमला को मिला
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला (एचपीयूआईएलएस) में आयोजित आदर्श संयुक्त राष्ट्र एवं युवा संसद में मेजबान एचपीयूआईएलएस विधिक अध्ययन संस्थान ने बेस्ट डेलिगेशन का पुरस्कार जीता।
राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय शिमला घंडल ने दूसरा स्थान हासिल किया। संयुक्त राष्ट्र युवा संसद के समापन समारोह में एचपीयू के प्रति कुलपति प्रो. राजिंद्र वर्मा ने विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस आयोजन में देशभर के 200 से अधिक विधि छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। हिमाचल विश्वविद्यालय विधिक अध्ययन संस्थान ने यह कार्यक्रम विकसित भारत 2047 के तहत भारतीय युवा एवं खेल मंत्रालय केंद्र सरकार और चंडीगढ़ यूथ सर्किट के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया। इसमें बेस्ट डेलिगेट का पुरस्कार प्राप्त पार्थ शर्मा ने प्राप्त किया जबकि बेस्ट कंमोडेशन पुरस्कार सीजेएम चैल्सी शिमला की कनिका शर्मा को मिला। इसके अलावा संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की श्रेणी में उत्कृष्ट प्रतिनिधि का पुरस्कार एचपीएनएलयू की आस्था ने जीता। बेस्ट कंमोडेशन पुरस्कार लोरेटो कान्वेंट स्कूल ताराहाल की नव्या वर्मा को मिला। अंतरराष्ट्रीय प्रेस की श्रेणी में बेस्ट फोटोग्राफर एवं बेस्ट कैरिकेचर का पुरस्कार सीजेएम चैल्सी शिमला की मन्नत चौहान, एचपीयू विधि विभाग के शिवम चंदेल और चैल्सी की रुद्राक्षिका शर्मा ने जीता।
हिमाचल प्रदेश विधानसभा की श्रेणी में विधायक का पुरस्कार यूआईएलएस शिमला के आयुष मलिक ने जीता। बेस्ट कंमोडेशन पुरस्कार यूआईएलएस शिमला की श्रुति शर्मा को मिला। लोकसभा की श्रेणी में बेस्ट सांसद का पुरस्कार एचपीएनएलयू शिमला के सामी इकबाल को मिला और बेस्ट कंमोडेशन पुरस्कार क्राईस्ट यूनिवर्सिटी बंगलूरू के प्रखर दत्त ने पाया। यूआईएलएस के निदेशक प्रो. शिव कुमार डोगरा ने कहा कि कार्यक्रम का मकसद युवाओं में नेतृत्व कौशल का विकास करना है। इसमें प्रो. हरीश ठाकुर, वरिष्ठ अधिवक्ता पीयूष वर्मा और रवि मेहता निर्णायक मंडल के सदस्य रहे। इस मौके पर विवि के परीक्षा नियंत्रक प्रो. श्याम लाल कौशल, डाॅ. संयोगिता ठाकुर, डॉ. विजय चौधरी भी मौजूद रहे।