फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब बिना शिक्षक पढ़ सकेंगे यूजी के विद्यार्थी, एचपीयू  देगा ये सुविधा

Sun, 04 Feb 2018 12:20 PM IST
नरेंद्र एस. कंवर, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश के कॉलेजों में यूजी के छात्र अब बिना शिक्षक भी पढ़ सकेंगे। प्रदेश के कॉलेजों में यूजी की पढ़ाई कर रहे छात्र अब बिना शिक्षक भी अपनी पसंद के मुताबिक विभिन्न विषयों की पढ़ाई कर सकेंगे। केंद्र सरकार के डिजिटाइजेशन प्रोजेक्ट में यूजीसी की ओर से शुरू की गई मेसिव ओपन ऑनलाइन कोर्स (एमओओसी) की सुविधा एचपीयू भी यूजी कोर्स में शुरू करने जा रहा है।
विज्ञापन


इसमें छात्र को स्वयम के माध्यम से ऑनलाइन या डीटीएच पर विषय के 30 से 35 लेक्चर उपलब्ध होंगे। यूजीसी की ओर से दिल्ली में करवाई गई वर्कशॉप में विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो. एसएस नारटा ने बतौर कोआर्डिनेटर शिरकत की। विभिन्न कोर्स के विषय को पढ़ने की ऑनलाइन शुरू करने से संबंधित जानकारी प्राप्त की।

प्रो. नारटा का कहना है कि विश्वविद्यालय पहले चरण में ऑनलाइन कोर्स की शुरूआत यूजी कोर्स से करेगा। पढ़ाए जाने वाले विषयों से छात्रों को डिग्री में बीस फीसदी अतिरिक्त क्रेडिट दिए जाएंगे। इन कोर्स को पढ़ाने के लिए विश्वविद्यालय के आर्डिनेंस (नियम )और स्टेट्यूट (अधिनियमों )   में इस सुविधा को शामिल करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। 
विज्ञापन



 

विवि ही संचालित करेगा परीक्षाएं 

यूजी कोर्स में छात्रों को डिग्री में ऑनलाइन या डीटीएच के लेक्चर के माध्यम से विषय की पढ़ाई करने के लिए विषयों का चयन कर च्वायस देने का प्रारूप तैयार किया जाएगा। इस सुविधा से दूर दराज क्षेत्रों के छात्रों को सबसे अधिक लाभ होगा, जहां पर कुछ विषयों को पढ़ाने को या तो शिक्षक नहीं है, या पद होने के बावजूद शिक्षक ही नहीं मिल पा रहे हैं।

इसमें हर विषय के 30 से 35 माड्यूल होंगे। इसके लेक्चर छात्र ऑनलाइन देख और सुन सकेगा और इससे संबंधित सवाल भी पूछ सकेगा। जहां इंटरनेट सुविधा नहीं होगी, वहां लेक्चर स्वयम के माध्यम से डीटीएच पर भी उपलब्ध रहेंगे। छात्रों को क्लास की तरह टीवी पर लेक्चर उपलब्ध रहेंगे। 

मेसिव ओपन ऑनलाइन कोर्स की परीक्षाएं विश्वविद्यालय करवाएगा। मूल्यांकन का कार्य भी विश्वविद्यालय के जिम्मे होगा। छात्रों को ओपन ऑनलाइन कोर्स करने पर अलग से एक सर्टिफिकेट और डिग्री में 20 फीसदी अतिरिक्त क्रेडिट मिलेंगे। 
विज्ञापन

ऑनलाइन विषय चुनने की च्वॉयस जल्द होगी शुरू 

विवि के कुलसचिव प्रो. नारटा ने कहा कि मेसिव ओपन ऑनलाइन कोर्स योजना में ऑनलाइन या डीटीएच के माध्यम से पढ़ने की सुविधा छात्रों को दी जाएगी। इसके लिए कार्य शुरू कर दिया जाएगा। इसे आर्डिनेंस तथा स्टेटयूट में शामिल किया जाएगा। उसके बाद क्रेडिट सिस्टम वाले यूजी कोर्स में इसे पहले शुरू करने की तैयारी की जाएगी। 

निदेशक प्रो. नड्डा भी रहे वर्कशॉप में मौजूद 
दिल्ली में एमओओसी की वर्कशॉप में देश भर के 127 विश्वविद्यालयों के कोआर्डिनेटर ने हिस्सा लिया। यूजीसी के कंसोरटियम ऑफ एजूकेशन कम्यूनिकेशन के निदेशक प्रो. जेबी नड्डा भी मौजूद रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें