फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेश में नौकरी का मौका: यूएई में इलेक्ट्रीशियन और फिटर के पदों पर भर्ती, 14 अक्तूबर तक यहां करें पंजीकरण

Fri, 09 Oct 2026 04:34 PM IST
Ankesh Dogra न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

जिला रोजगार अधिकारी, शिमला के अनुसार एचपीएसईडीसी के माध्यम से यूएई में इलेक्ट्रीशियन और फिटर पदों पर भर्ती की प्रक्रिया आयोजित की जा रही है। चयनित अभ्यर्थियों को दो वर्ष के अनुबंध पर 1,100 से 1,300 यूएई दिरहम मासिक वेतन मिलेगा। इच्छुक उम्मीदवार 14 अक्तूबर 2026 तक पंजीकरण कर सकते हैं, जबकि साक्षात्कार 16 और 17 अक्तूबर को होंगे।

विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विदेश में नौकरी करने के इच्छुक हिमाचल प्रदेश के युवाओं के लिए संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में रोजगार का अवसर उपलब्ध है। जिला रोजगार अधिकारी, शिमला प्रवीन नगराईक के अनुसार, हिमाचल प्रदेश राज्य इलेक्ट्रॉनिक्स विकास निगम लिमिटेड के माध्यम से इलेक्ट्रीशियन और फिटर के पदों पर भर्ती की जा रही है। यह भर्ती यूएई की कंपनी वर्टिव गल्फ एलएलसी के लिए मुंबई की भर्ती एजेंसी एसीएमई एंटरप्राइजेज के माध्यम से होगी।
विज्ञापन


दो साल का अनुबंध, 1,300 दिरहम तक वेतन
चयनित अभ्यर्थियों को न्यूनतम दो वर्ष के अनुबंध पर नौकरी दी जाएगी। पदों के लिए मासिक वेतन 1,100 से 1,300 संयुक्त अरब अमीरात दिरहम निर्धारित किया गया है। अभ्यर्थियों को नियमानुसार अतिरिक्त काम का भुगतान, निःशुल्क भोजन या भोजन भत्ता, रोजगार की शर्तों के अनुसार आवास और परिवहन सुविधा मिलेगी। वीजा की व्यवस्था नियोक्ता करेगा। इसके अलावा प्रतिवर्ष एक माह का सवेतन अवकाश और हवाई टिकट के लिए 2,700 दिरहम का वार्षिक भत्ता भी निर्धारित है।

आईटीआई या डिप्लोमा होना अनिवार्य
इलेक्ट्रीशियन अथवा फिटर ट्रेड में आईटीआई या डिप्लोमा करने वाले युवा इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। नए उम्मीदवारों के साथ अनुभवी अभ्यर्थी भी पात्र हैं। आवेदन करने वालों की आयु 20 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए। वैध पासपोर्ट होना अनिवार्य है। जिन युवाओं के पास फिलहाल पासपोर्ट नहीं है, वे भी आवेदन कर सकते हैं, लेकिन चयन होने पर सात दिनों के भीतर पासपोर्ट बनवाना होगा।
विज्ञापन


14 अक्तूबर तक पंजीकरण, 16 और 17 को साक्षात्कार
भर्ती के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 14 अक्तूबर 2026 निर्धारित की गई है। पंजीकृत अभ्यर्थियों के साक्षात्कार 16 और 17 अक्तूबर 2026 को होंगे। साक्षात्कार स्थल की जानकारी पंजीकरण प्रक्रिया पूरी होने के बाद दी जाएगी। चयनित उम्मीदवारों को 30,000 रुपये सेवा शुल्क और उस पर 18 प्रतिशत जीएसटी सहित कुल 35,400 रुपये देने होंगे। इसके अतिरिक्त 1,500 रुपये चिकित्सा जांच शुल्क भी निर्धारित किया गया है।
 
Trending Videos
विज्ञापन

इस लिंक से करें पंजीकरण
इच्छुक और पात्र युवा निर्धारित तिथि से पहले नीचे दिए गए लिंक पर पंजीकरण कर सकते हैं।

पंजीकरण लिंक:
https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLSfrAluTNuWDD0fxoTON5xq17veGAMASKxTz1j_j-UELQAGqHg/viewform

जिला रोजगार अधिकारी, शिमला प्रवीन नगराईक ने पात्र युवाओं से समय रहते पंजीकरण करवाने और निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार भर्ती अभियान में भाग लेने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें