फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News: दोस्त का जन्मदिन मनाने गए डलहौजी के दो युवक रणजीत सागर झील में डूबे, लापता

Tue, 04 Jul 2023 08:10 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, डलहौजी(चंबा)

सार

चंबा जिले के डलहौजी के दो युवक जम्मू-कश्मीर के बसोहली के पृथु में रणजीत सागर बांध में नहाते हुए डूब गए। दोनों युवकों को खोजने का अभियान जारी है। 
विज्ञापन
युवक डूबे(सांकेतिक) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के डलहौजी के दो युवक जम्मू-कश्मीर के बसोहली के पृथु में रणजीत सागर बांध में नहाते हुए डूब गए। दोनों युवकों को खोजने का अभियान जारी है। बताया जा रहा है कि डलहौजी से चार युवक अपने दोस्त का जन्मदिन मनाने के लिए बसोहली के पृथु गए थे।

विज्ञापन


इसी दौरान नहाते समय दो युवक रणजीत सागर बांध में डूब गए। हादसे की सूचना मिलते ही घटना स्थल पर जम्मू-कश्मीर पुलिस के एसएचओ जसविंदर सिंह अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे, जहां गोताखोरों की मदद से युवकों को ढूंढने का कार्य चल रहा है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक युवकों के नाम साहिल और गगन बताए जा रहे हैं।

बाजार निकली 17 वर्षीय किशोरी लापता
वहीं, राजधानी शिमला से एक 17 वर्षीय किशोरी लापता हो गई है। किन्नौर जिले की यह किशोरी शिमला में अपनी बड़ी बहन के साथ रहती है। 3 जुलाई को बाजार जाने के लिए कमरे से निकली थी। देर शाम तक नहीं लौटी तो बहन को चिंता सताने लगी। इस बीच रिश्तेदारों और पड़ोसियों से संपर्क करने के बाद भी कोई सुराग नहीं लगा तो पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। बालूगंज थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें