फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur: पंजाब के दो युवक 45.28 ग्राम चिट्टा के साथ गिरफ्तार, निजी बस में सवार थे आरोपी

Wed, 18 Dec 2024 01:33 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर

सार

 बिलासपुर सदर थाना पुलिस ने पंजाब के दो युवकों को 45.28 ग्राम चिट्टा के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी मनाली जा रही निजी वोल्वो बस में सवार थे।
विज्ञापन
चिट्टा(फाइल) - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश की बिलासपुर सदर थाना पुलिस ने पंजाब के दो युवकों को 45.28 ग्राम चिट्टा के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी मनाली जा रही निजी वोल्वो बस में सवार थे। पुलिस के दल ने मंगलवार देर रात को किरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर मंडी-भराड़ी पुल के पास नाकाबंदी की थी। इसी एक वोल्वो बस को रोका गया।

विज्ञापन


यात्रियों के सामान की जांच करते हुए दो युवक कुछ छुपाने की कोशिश करने लगे। उनके सामान की तलाशी ली गई तो 45.28 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। आरोपियों की पहचान आकाश सिंह (23) और हरिंदर सिंह (28) निवासी गांव मंडियाला डाकघर बाहदू जिला अमृतसर पंजाब के रूप में हुई है। मामले की पुष्टि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव चौधरी ने की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें