फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: पार्टी करने गए थे तीन दोस्त, दो बीबीएमबी नहर में बहे, एनडीआरएफ ने चलाया सर्च ऑपरेशन

Sat, 26 Jul 2025 02:33 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बग्गी (मंडी)

सार

प्रदेश के मंडी में बग्गी चौक के समीप शुक्रवार रात फिसलकर भाखड़ा ब्यास सतलुज प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी) की नहर में गिरे युवक को बचाते हुए दोस्त भी बह गया।
विज्ञापन
बीबीएमबी नहर में बहे दो युवक, एनडीआरएफ ने चलाया सर्च ऑपरेशन - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के मंडी में बग्गी चौक के समीप शुक्रवार रात फिसलकर भाखड़ा ब्यास सतलुज प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी) की नहर में गिरे युवक को बचाते हुए दोस्त भी बह गया। एक अन्य दोस्त सुरक्षित है। यह हादसा सालगिरह की पार्टी मनाने के बाद हुआ। शुक्रवार रात को बल्ह पुलिस ने बहे युवकों की तलाश की। शनिवार सुबह एनडीआरएफ टीम ने सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन दोनों का कोई सुराग नहीं लग पाया।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार बल्ह के लोहारा निवासी हरदीप की सालगिरह की पार्टी के लिए आशीष गौतम और सुधीर शुक्रवार रात बग्गी पहुंचे थे। बग्गी चौक से आगे तीनों दोस्तों ने नहर के किनारे जश्न मनाया। इस बीच सुधीर ने अपनी स्थिति ठीक होने की जानकारी दोस्तों को दी और सुसाइड करने की बात कहते हुए नहर की तरफ उतर गया। इस बीच समझाने पर नहर से ऊपर आती बार उसका पैर फिसल गया और वह नहर में जा गिरा। इसे देख दोस्त आशीष गौतम उसे बचाने के लिए नहर में उतर गया।

दोस्तों को नहर में डूबता देख तीसरा दोस्त हरदीप घबरा गया और उसने इसकी सूचना पुलिस को दी। बल्ह पुलिस मौके पर पहुंची और बहे युवकों की तलाश की। रात के अंधेरे में बहे युवकों का कुछ पता नहीं चल पाया। शनिवार सुबह पुलिस दल और एनडीआरएफ टीम ने भी सर्च ऑपरेशन चलाया। मामले की गंभीरता को देखते हुए मौके पर आरएफएसएल टीम ने भी दौरा कर तथ्य जुटाए। एसडीएम बल्ह स्मृतिका नेगी ने भी घटनास्थल का दौरा किया।
विज्ञापन

नहर में बहे युवकों में आशीष गौतम पंजगाई (बिलासपुर) का रहने वाला है, जो पंजाब नेशनल बैंक की मलोह शाखा में डिप्टी मैनेजर के पद पर कार्यरत है। दूसरा सुधीरपुराना बाजार सुंदरनगर का बताया जा रहा है। आशीष गौतम पुराने बाजार वाले युवक के घर पर किराये के कमरे में रहता था। तीसरा युवक हरदीप बल्ह घाटी के लोहारा पंचायत का रहने वाला है। उधर, डीएसपी मुख्यालय दिनेश कुमार ने बताया कि सभी तथ्यों को ध्यान में रखते हुए जांच पड़ताल की जा रही है। फिलहाल किसी ने कोई शक जाहिर नहीं किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें