फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरस के साथ दो युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। पुलिस टीम ने शनिवार देर रात दो युवकों से चरस पकड़ी है। इनकी पहचान विपिन कुमार (24) तहसील बड़सर जिला हमीरपुर और प्रीतम सिंह (21) तहसील बंजार, कुल्लू निवासी के तौर पर हुई है। आरोपियों के कब्जे से 310 ग्राम चरस बरामद हुई है। आरोपी टुटू से शिमला आते वक्त पुलिस के हत्थे चढ़े। बालूगंज थाना पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक डिटेक्शन सेल की टीम हेड कांस्टेबल मनोज कुमार के नेतृत्व में बालूंगज, टुटू और घणाहट्टी क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी बीच ट्रक यूनियन के समीप टुटू से शिमला की तरफ से आ रहे वाहन को तलाशी के लिए रोका गया। वाहन से चरस बरामद हुई। रविवार को आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से इन्हें तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।
डीएसपी हेडक्वार्टर कमल किशोर वर्मा ने बताया कि मामले की तफ्तीश जारी है। आरोपियों से पूछताछ में पता लगाया जा रहा है कि चरस की खेप कहां से लेकर आ रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें