फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊना और लाहौल में सड़क हादसे, दो युवकों की मौत

Thu, 02 Jun 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
विज्ञापन
ऊना में हुए एक और हादसे में कार सवार लोग घायल हो गए हैं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हिमाचल में दो अलग अलग स्‍थानों पर हुए सड़क हादसों में दो युवकों की मौत हो गई है। पहला हादसा ऊना के भरवाई में हुआ है। यहां क्षेत्र के होशियारपुर-धर्मशाला हाइवे पर चलाली बाजार में निजी बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई।
विज्ञापन


मृतक की पहचान शौकत अली निवासी रुड़की उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है, जो पालमपुर से होशियारपुर की ओर बाइक पर जा रहा था। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को अस्पताल भेज दिया है, जबकि मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक चिंतपूर्णी ट्रांसपोर्ट की एक निजी बस दोपहर डेढ़ बजे के करीब चिंतपूर्णी से ज्वालाजी रूट पर जा रही थी। चलाली पहुंचने पर बाजार के पास बस सवारियां बैठा रही थी कि तभी एक तेज रफ्तार बाइक सवार युवक बस के आगे से टकरा गया।
विज्ञापन


हादसा इतना जबरदस्त था कि बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। बस से टकराने के बाद बाइक सड़क के साथ लगती दुकान के काउंटर से जा टकराई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ एकत्रित हो गई। मृतक के मोबाइल फोन के नंबरों की पड़ताल कर पता चला कि वह जिला रुड़की का रहने वाला है।
विज्ञापन

सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत

लाहौल के थिरोट झोलिंग संपर्क मार्ग पर बुधवार सुबह साढ़े सात बजे सड़क दुर्घटना में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई है।
लाहौल के थिरोट झोलिंग संपर्क मार्ग पर बुधवार सुबह साढ़े सात बजे सड़क दुर्घटना में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई है। युवक के घर पहुंचने से महज 800 मीटर की दूरी पर वाहन अचानक सड़क से पलट गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर उदयपुर थाने से पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची।

शव का पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनों के हवाले कर दिया गया है। इस दुर्घटना से झोलिंग गांव में शोक की लहर है। बीते डेढ़ वर्ष पूर्व भी मृतक के भाई रमेश कुमार की भी सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी है।

बुधवार सुबह लाहौल के झोलिंग निवासी सतीश कुमार (27) पिकअप गाड़ी एचपी 43-0414 से अपने गांव की तरफ जा रहा था। जो रास्ते में दुर्घटना का शिकार हो गया। एसएचओ उदयपुर ललित महंत ने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की एक टीम घटनास्थल पर पहुंची।

पुलिस ने आईपीसीश 304ए, 279 के तहत मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।  विधायक रवि ठाकुर, पूर्व एमएलए एवं वूल फेडरेशन के चेयरमैन रघुवीर सिंह ठाकुर, पूर्व मंत्री डॉ. रामलाल मार्कंडेय, भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष सूरत राम शर्मा ने इस सड़क दुर्घटना पर दु:ख जताया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें