फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू होकर खंभे से जा टकराई बाइक, दो युवकों की मौत

Mon, 11 Jul 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नालागढ़ (सोलन)
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल के बद्दी-नालागढ़ मार्ग पर पीरस्थान के पास एक बाइक अनियंत्रित होकर खंभे से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार दोनों लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक चंबा के सिहुंता और दूसरा युवक बिलासपुर जिला का है।
विज्ञापन


हादसा देर रात करीब दो बजे है। बताया जा रहा है कि दोनों उद्योग में काम करने के बाद नालागढ़ की तरफ आ रहे थे। तभी तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर खंभे से जा टकराई। दोनों को गंभीर हालत में नालागढ़ अस्पताल लाया गया, जहां दोनों ने दम तोड़ दिया।

पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच आरंभ कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बैटरी उद्योग में काम वाले दोनों साथी देर रात बाइक पर नालागढ़ की तरफ आ रहे थे। बाइक चलाने वाले मृतक की पहचान 24 वर्षीय महेंद्र सिंह पुत्र बलीराम गांव भटोली जिला बिलासपुर के रूप में हुई है।
विज्ञापन


वहीं पीछे बैठे मृतक की पहचान राजकुमार पुत्र प्रिथी सिंह उम्र 40 वर्ष निवासी नरवाड़ी-सिहुंता जिला चंबा के रूप में हुई है। डीएसपी नालागढ़ साहिल अरोड़ा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सौंप दिए हैं।
विज्ञापन

यहां कार की टक्कर से स्कूटर सवार होमगार्ड की मौत

वहीं, ऊना जिला मुख्यालय के निकटवर्ती गांव झलेड़ा में तेजरफ्तार कार की टक्कर की चपेट में आने से स्कूटर सवार होमगार्ड जवान की मौत हो गई। मृतक की पहचान शिवदत्त (42) निवासी रायंसरी के रूप में हुई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।

जानकारी के अनुसार शिवदत्त रविवार सुबह झलेड़ा में ड्यूटी पर तैनात था कि झलेड़ा चौक के पास लगे एटीएम चेक करने के बाद स्कूटर पर जा रहा था। इसी दौरान अंब की ओर से आ रही एक कार ने जोरदार टक्कर मार दी।

स्थानीय लोगों की मदद से हादसे में बुरी तरह लहूलुहान हुए शिवदत्त को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने होमगार्ड जवान को मृत घोषित कर दिया। एसपी अनुपम शर्मा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

मामले के संदर्भ में कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है। अधीक्षक अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया है। वहीं, कार चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें