फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेल्फी लेने के चक्कर में पौंग में डूबे राजस्थान के दो युवक

Sat, 01 Aug 2020 06:52 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, जवाली (कांगड़ा)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

पुलिस थाना जवाली के अंतर्गत पौंग डैम के बीच में बने एक टापू बाथू की लड़ी में सेल्फी लेने के चक्कर में दो युवक डूब गए। दोनों युवकों का कोई सुराग नहीं लग पाया। पुलिस व अग्निशमन विभाग की टीम दोनों युवकों की तलाश में लगी हुई हैं। युवक मुकेश कुमार (18), अमरजीत (18) निवासी हनुमानगढ़ जिला के झाखड़ीवाला (राजस्थान) के रहने वाले थे। दोनों नागाबाड़ी में आम के तुड़ान के लिए आए थे।

विज्ञापन


मुकेश सेल्फी लेने के लिए कपड़ों सहित झील में उतर गया। सेल्फी लेते-लेते मुकेश गहरे पानी में डूबने लगा। उसे डूबता देख अमरजीत ने उसे बचाने के लिए पानी में छलांग लगा दी, जिससे दोनों डूब गए। उनके साथ आए एक अन्य युवक ने लोगों को इसकी सूचना दी। डीएसपी जवाली ओंकार चंद ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें