हिमाचल के बद्दी में दो विभिन्न दुर्घटनाओं में दो कामगारों की संदिग्ध हालत में मौत हो गई है। पुलिस ने नालागढ़ चिकित्सालय में मृतकों को पोस्टमार्टम कराने के बाद बिसरा जांच के लिए शिमला स्थित प्रयोगशाला भेज दिया गया है जिससे मौत के कारणों का पता चल सके।
पहली घटना बद्दी के एक घागा उद्योग में काम करने वाले कामगार रामशरण के सीने में दर्द उठा। जिस पर उसके परिजन उसे काठा स्थित माडल चिकित्सालय ले गये जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। रामसहरण (41) बिहार राज्य के गया जिले के तहसील टकारी वल गाव सधोपुर का रहने वाला था। पिछले काफी समय से बद्दी स्थित एक धागा कंपनी में कार्य करता था।
एसपी बिशेर सिंह ने बताया कि पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम कराने का बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस इस मामले में हर पहलू पर जांच कर रही है। दूसरी घटना ठेडा स्थित एक दवा कंपनी में एक कामगार की भी संदिग्ध हालत में मौत हो गई है। कामगार देवब्रत मंडल पुत्र काशी नाथ मंडल पश्चिम बंगाल के जिला उत्तर चोबी परगना के गांव टुडिया का रहने वाला था।
दोपहर बाद देवब्रत मंडल दवा कंपनी के भवन की तीसरी मंजिल में बेहोशी की हालत में मिला। उसके साथियों ने उसे नीचे उतारा तथा कंपनी के वाहन से नालागढ़ चिकित्सालय पहुंचाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। एसपी बिशेर सिंह ने बताया कि मृतक ने जहरीला पदार्थ खाया या अन्य कारणों से उसकी मौत हुई है। पुलिस इसकी जांच कर रही है।