फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति व बच्चों को छोड़कर दो शादीशुदा महिलाएं प्रेमियों संग फरार, पुलिस तलाश में जुटी

Sun, 01 Mar 2020 06:28 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, संगड़ाह (सिरमौर)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

गिरिपार इलाके की दो शादीशुदा महिलाएं अपने-अपने प्रेमियों संग फरार हो गई हैं। महिलाओं का जब कोई सुराग नहीं मिला तो दोनों के पति की ओर से पुलिस थाना में गुमशुदगी का मामला दर्ज करवाया गया। बाद में पता चला कि दोनों महिलाएं अपने पति व बच्चों को छोड़कर किसी और के साथ भाग गई हैं। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार उपमंडल संगड़ाह के दो अलग-अलग दुर्गम क्षेत्रों में दोनों घटनाएं सामने आई हैं। इनमें एक महिला तीन बच्चों की मां बताई जा रही है। जबकि, दूसरी चार बच्चों की माता। दोनों महिलाओं के फरार होने की सूचना पुलिस थाना संगड़ाह व नौहराधार में उनके पतियों विनोद कुमार व बाबू नारायण द्वारा दर्ज करवाई गई है। पुलिस के अनुसार घर से फरार 27 वर्षीय महिला तीन बच्चों की मां बताई जा रही है।

महिला दो लड़के अपने पति के घर छोड़कर और एक बच्ची अपने साथ लेकर बिना बताए कहीं चली गई। दूसरी घटना में 31 वर्षीय एक शादीशुदा महिला 4 बच्चों को अपने पति के घर छोड़कर कहीं भाग निकली। पुलिस ने दोनों मामले नामजद कर छानबीन आरंभ कर दी है। पुलिस थाना प्रभारी जीतराम भारद्वाज ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि इनके पतियों ने दर्ज कराई गुमशुदगी की रिपोर्ट पर महिलाओं की तलाश शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें