फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस कामना से तालाब में स्नान करने उतरी बेटी की डूबने से मौत, बचाने आई मां की भी गई जान

Thu, 21 Nov 2019 05:45 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नूरपुर(कांगड़ा)
विज्ञापन
इस तालाब में हुआ हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल के कांगड़ा  जिले में नूरपुर की हटली-जम्बाला पंचायत के प्रसिद्ध मुर्दाली मंदिर के नजदीक तालाब में मां-बेटी की डूबने से मौत हो गई। सुनीता देवी (56) पत्नी किशन चंद निवासी दाड़ी (धर्मशाला) और बेटी सीमा देवी (23) पत्नी अमित शर्मा निवासी नालटी भट्टू (पालमपुर) की रहने वाली थीं। 

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार सुनीता अपनी बेटी सीमा को मुर्दाली में बने तालाब में स्नान करवाने आई थी।

सुनीता का बेटा सुरेश भी साथ आया था। मंदिर के नजदीक ऊंचाई से गिरते पानी से गहरा तालाब बना हुआ है। मान्यता है कि जो स्त्री उस झरने में स्नान करती है, मां की कृपा से उसे संतान प्राप्ति होती है। इसी के चलते सुनीता देवी अपनी बेटी को लेकर यहां आई थी। जैसे ही बेटी तालाब में स्नान करने उतरी तो वह गहरे पानी में डूबने लगी।

पास ही खड़ी मां ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन दोनों गहरे पानी में समा गईं। बेटे सुरेश ने उनके चिल्लाने की आवाजें सुनी लेकिन तैरना नहीं आने के चलते वह कुछ नहीं कर पाया। सुरेश के शोर मचाने पर नजदीक काम कर रहे उपप्रधान सतवीर सिंह, सुरजीत सिंह, राकेश कुमार और सरूप सिंह वहां पहुंचे।
विज्ञापन


उन्होंने पानी में कूद कर दोनों महिलाओं को कड़ी मशक्कत से बाहर निकाला तो दोनों बेसुध थीं। उन्हें तुरंत नूरपुर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। डीएसपी नूरपुर डॉ. साहिल अरोड़ा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रशासन की ओर से नायब तहसीलदार देस राज ने पीडि़त परिवार को दस-दस हजार रुपये की फौरी राहत प्रदान की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें