फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव ड्यूटी में कोताही पर दो को चार्जशीट करने की तैयारी, दो होंगे निलंबित

Tue, 28 May 2019 01:28 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव में ड्यूटी के दौरान कोताही बरतने वाले दो अधिकारियों को निलंबित करने के बाद अब चार्जशीट करने की तैयारी शुरू हो गई है। दो अन्य को निलंबित करने के आदेश जारी हो गए हैं। चुनाव आयोग के आदेश पर शिक्षा विभाग ने यह कार्रवाई की है।

विज्ञापन


इनमें दो सरकारी और दो सरकारी अनुदान ले रहे संस्थानों में कार्यरत हैं। शिक्षा विभाग ने सरकारी कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई कर दी है। दो अन्य  के खिलाफ कार्रवाई के लिए संस्थानों को लिखित आदेश दे दिए हैं। गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव में इन्होंने बिना मॉक पोल डिलीट किए ईवीएम में सामान्य वोट डलवा दिए थे।

 उच्च शिक्षा निदेशालय ने लोकसभा चुनाव में ड्यूटी के दौरान एपीआरओ नियुक्त जिला मंडी के चौंतड़ा स्कूल के सीनियर असिस्टेंट राजीव शर्मा को निलंबित कर दिया है। प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने पोलिंग ऑफिसर के पद पर नियुक्त मंडी के धर्मपुर में लगे जेबीटी राजमल पर भी कार्रवाई की है।
विज्ञापन


उधर, पीआरओ के पद पर नियुक्त जोगिंद्रनगर के एक निजी संस्थान के एमडी श्याम सिंह और सुंदरनगर स्थित एक निजी संस्थान के असिस्टेंट प्रोफेसर सुखविंद्र सिंह को सस्पेंड करने के लिए संस्थानों के प्रबंधकों को पत्र लिखा है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें