फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारातियों से भरी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, मातम में बदली खुशियां

Wed, 03 Dec 2014 06:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शाहपुर (कांगड़ा)
विज्ञापन
विज्ञापन
पठानकोट-कांगड़ा मार्ग पर लदबाड़ा के पास बारातियों को लेकर जा रही बिंगर की सड़क किनारे खड़े टिप्पर से टक्कर होने से दस लोग घायल हो गए हैं।
विज्ञापन


दुर्घटना सुबह तीन बजे के करीब हुई है। घायलों का इलाज शाहपुर अस्पताल में करवाया गया, जहां से मरीजों को इलाज के लिए टांडा मेडिकल कालेज और धर्मशाला अस्पतालन रेफर कर दिया गया है। शाहपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार टक्कर इतने जोर की थी कि छह बाराती सीधे सड़क में गिर गए थे। वहीं, टिप्पर भी रेत-बजरी से लोड़ था। बिंगर टैक्सी का चालक मौके से फरार है।
विज्ञापन


गाड़ी में दस सवारियां सफर कर रही थी। शाहपुर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद 6 घायलों विपन कुमार , अमित कुमार, विकास, प्रिया धीमान, मीनू, आरती निवासी बड़ोल धर्मशाला को टांडा रेफर कर दिया जबकि कपिल निवासी हमीरपुर, सुनील निवासी धर्मशाला, विनोद निवासी धर्मशाला और अजय निवासी कांगड़ा को धर्मशाला अस्पताल इलाज के लिए रेफर किया गया है।
विज्ञापन


हादसे के तुरंत बाद आसपास के लोग और वाहन चालक दुर्घटना स्थल पर एकत्रित हो गए थे। लोगों ने तुरंत पुलिस और 108 एंबुलेंस को सूचित किया था।

एंबुलेंस में प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को शाहपुर अस्पताल लाया गया था, जहां से उन्हें टांडा मेडिकल कालेज और धर्मशाला अस्पताल इलाज के लिए रेफर किया।

चालक मौके से फरार चल रहा है। जांच अधिकारी राजकुमार ने बताया कि पुलिस ने गाड़ी को जब्त कर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें