फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैफिक जाम ने ले ली पर्यटक की जान, हार्ट अटैक के बाद समय पर नहीं मिला उपचार

Tue, 03 Oct 2017 08:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी घूमने आए दो पर्यटकों की सोमवार को दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। दोनों ही पर्यटक शिमला में परिवार के साथ घूमने आए थे। वहीं एक मरीज का ट्रैफिक जाम से फंसने से मरीज को समय पर उपचार नहीं मिल पाया। 
विज्ञापन


जबकि दूसरा मरीज भी दिल की बीमारी से पीड़ित था। आईजीएमसी अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रमेश चंद ने दो पर्यटकों की मौत होने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुरुष पर्यटक मंगलौर तो दूसरी पर्यटक दिल्ली की रहने वाली हैं।

मंगलौर के रहने वाले एनसी विजेंद्र (78) शिमला घूमने आए थे। वह मशोबरा के नजदीक एक रिजार्ट में ठहरे थे। सोमवार सुबह वह शिमला से मनाली की ओर घूमने जाने वाले थे। इसी बीच उन्हें दिल का दौरा पड़ गया और सांस लेने में भी तकलीफ होने लगी। 
विज्ञापन


परिजनों का आरोप है कि पीड़ित को अस्पताल पहुंचाते हुए गाड़ी ट्रैफिक जाम में फंस गई। इस वजह से अस्पताल पहुंचाने में मरीज को देर हो गई। ट्रैफिक जाम न होता तो मरीज की जान बचाई जा सकती थी। 

अस्पताल में डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने भी मृत व्यक्ति का पोस्टमार्टम व अन्य कानूनी प्रक्रिया करके शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। वहीं दूसरे मामले में दिल्ली की रहने वाली 70 वर्षीय महिला की भी दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई है। 

महिला को शाम साढ़े चार बजे अस्पताल लाया गया था। महिला व परिवार के सदस्य कुफरी घूमने आए थे। लेकिन महिला की अचानक तबीयत बिगड़ी और परिजनों ने अस्पताल पहुंचा। लेकिन इस बीच महिला की भी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें