फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुन्नी में दो मंजिला मकान जलकर राख, शिमला में अपार्टमेंट जला

Fri, 01 Feb 2019 01:53 PM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

सुन्नी बाजार में पुलिस थाने के पास एक निजी मकान में वीरवार सुबह 11:53 बजे अचानक लगी आग से दो कमरे जलकर राख हो गए। इसमें रह रहे किराएदारों का पूरा सामान जल गया है।

विज्ञापन


सूचना मिलने पर सुन्नी फायर पोस्ट से गए वाटर टेंडर और क्यूआरवी इंचार्ज जिया लाल की अगुवाई में पहुंचे बचाव दल ने आग बुझाने का कार्य किया। आग को करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शांत किया गया। आग से करीब तीन लाख का नुकसान होने का अनुमान जताया है।

डीएफओ शिमला डीसी शर्मा ने बताया कि मकान मालिक का नाम जगदीश चंद गुप्ता बताय है। आग के कारणों का पता जांच के बाद ही चल पाएगा। बचाव दल एक बजे फायर पोस्ट लौट गया था। वहीं, देर रात शिमला शहर के एवरसन्नी क्षेत्र में करीब साढ़े ग्यारह बजे अनुपमा अपार्टमेंट में आग भड़क गई। आग में बेनी प्रसाद के घर का सामान जल गया।
विज्ञापन


डीएफओ शिमला डीसी शर्मा ने बताया कि इसकी सूचना मिलने पर मालरोड से वाटर टेंडर के साथ पहुंचे बचाव दल ने मौके पर पहुंच कर आग को बुझाया। इस घटना में करीब पांच हजार का नुकसान आंका गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें