फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बहनों के साथ हुआ दर्दनाक हादसा, गंवा बैठी जान

Thu, 14 Jul 2016 08:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़सर (हमीरपुर)
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल के हमीरपुर जिले में दो बहनों के साथ दर्दनाक हादसा हुआ। लोगों ने बचाने की कोशिश की लेकिन दोनों की मौत हो गई। बड़सर उपमंडल के अंतर्गत ग्राम पंचायत उसनाड़ के नारा गांव में बुधवार शाम को दो लड़कियों की चेकडैम में गिरने से मृत्यु हो गई।
विज्ञापन


लड़कियों की पहचान मनु कुमारी पुत्री सतपाल उम्र 11 साल गांव तांवड़ी उपमंडल झंडूता और वंदना कुमारी पुत्री हरबंश लाल उम्र 13 वर्ष गांव नारा उपमंडल बड़सर के रूप में हुई है। बड़सर पुलिस ने मामला दर्ज कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल बड़सर भेज दिया है।

बड़सर पुलिस के अनुसार, मनु कुमारी छुट्टियों के दौरान अपने मामा के घर नारा आई हुई थी। बुधवार शाम को मामा की बेटी वंदना के साथ जंगल में पशुओं को चराने गई हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बहन को डूबता देख लगा दी छलांग

इसी दौरान पशु चरते हुए जंगल के साथ लगती सिरयाली खड्ड पर बने चेक डैम की ओर चले गए। जैसे ही लड़कियां चेकडैम की ओर पशुओं को हटाने गई तो उनमें से एक लड़की का पांव फिसला और वह डैम में गिर गई।

उसे डूबता देख दूसरी लड़की उसे बचाने के लिए पानी में कूद गई। चेक डैम में गिरने के बाद दोनों लड़कियां चिल्लाने लगी। उनकी आवाज सुनकर कुछ ही दूरी पर काम में लगे लोग घटनास्थल पर उन्हें बचाने के लिए पहुंचे। लोगों ने उन्हें डैम से निकाल कर बड़सर अस्पताल ले गए।

यहां पर डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। डीएसपी बड़सर अशोक वर्मा ने पुष्टि करते हुए बताया कि चेकडैम में गिरने से दो लड़कियों की मृत्यु हुई है। उन्होंने कहा कि मामले की छानबीन की जा रही है। लड़कियों के शव पोस्टमार्टम के बाद वीरवार को परिजनों को सौंप दिए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें