फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल को इन जांबाज बेटियों पर है नाज

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ी बहन से मिली प्रेरणा को छोटी बहन ने लक्ष्य बना लिया और मंजिल ने कदम चूम लिए। अब दोनों सगी बहनें नौ सेना में अफसर बन गई हैं।
विज्ञापन


एक लेफ्टिनेंट और दूसरी बहन की सब-लेफ्टिनेंट के पद पर पोस्टिंग हुई है। सफलता की यह बेमिसाल हकीकत है सोलन के पट्टा महलोग की बेमिसाल सुरभि और सलौनी गांधी बहनों की।

दोनों के कंधों पर स्टार देखकर माता और पिता की खुशी का ठिकाना नहीं है। पिता सुदेश पंकज बाल विकास विभाग से सेवानिवृत्त हुए हैं। माता रीता गांधी उर्दू प्रशिक्षण संस्थान सोलन में कार्यरत हैं।
विज्ञापन

प्रशिक्षण पूरा कर हासिल किया पद

सलौनी गांधी ने हाल ही में केरल स्थित कन्नूर भारतीय नौ सेना अकादमी में छ: माह का बेसिक प्रशिक्षण पूरा कर पास आउट परेड में सब-लेफ्टिनेंट का पद हासिल किया।

सलौनी गांधी ने बताया कि उन्हें सेना में जाने की प्रेरणा बड़ी बहन सुरभि से मिली। उन्होंने इसका श्रेय माता-पिता और गुरुजनों को दिया।

बड़ी बहन सुरभि गांधी भी नौ सेना में लैफ्टिनेंट हैं। दो साल पहले पास आउट हो चुकी हैं। सुरभि दिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड में नौ सेना की टुकड़ी का नेतृत्व कर चुकी हैं।
विज्ञापन

दोनों ने बनाया एक जैसा लक्ष्य

दोनों बहने साथ-साथ बड़ी हुईं और दोनों एक ही लक्ष्य लेकर चली थीं। बड़ी बहन ने इसे पहले हासिल किया। प्रेरणा लेकर छोटी बहन नौ सेना में अफसर बन गई है।

दोनों ने ग्रीन हिल्स इंजीनियरिंग कालेज कुमारहट्टी से बीटैक करने के बाद इसी कॉलेज में अध्यापन का कार्य भी किया।

दोनों की यह सफलता हिमाचल की दूसरी बेटियों के लिए भी आगे बढ़ने की मिसाल खड़ी कर रही है। दोनों बहनों का कहना है कि यदि सच्ची लग्न और कड़ी मेहनत से किसी काम को किया जाए तो लक्ष्य अवश्य ही हासिल किया जा सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें