फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: दो रिहायशी मकान खतरे की जद में आए, करवाए खाली

विज्ञापन
विज्ञापन
पधर (मंडी)। ग्राम पंचायत कुन्नू के भटेहड़ गांव में दो रिहायशी मकान जमीन धंसने से पूरी तरह खतरे की जद में आ गए हैं। प्रशासन ने दोनों मकानों को क्षतिग्रस्त घोषित करते हुए परिवारों को किराये के मकान पर शिफ्ट कर दिया है। गांव में लगभग आधा दर्जन मकान खतरे की जद में आए हैं।
विज्ञापन

फोरलेन निर्माण के लिए लगाई गई 15 मीटर ऊंची सुरक्षा दीवार धंसने से पूरे गांव को खतरा बना हुआ है। प्रभावित मस्त राम और संजीव कुमार ने अपने मकान से सामान को सुरक्षित स्थान को शिफ्ट कर दिया है। हलका ग्रामीण राजस्व अधिकारी कुन्नू ने मौके का मुआयना किया। प्रशासन ने पूरे गांव में सुरक्षा को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें