फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba Accident: चंबा के हटली में कार-बाइक की भिड़ंत में दो सगे भाइयों की मौत

Mon, 08 May 2023 12:07 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, सिहुंता (चंबा)

सार

कुनाल सिंह और विशाल कुमार हटली से डडामण की ओर आ रहे थे। अचानक कार और बाइक में आपसी भिड़ंत हो गई। इस दुर्घटना में बाइक सवार दोनों सड़क पर जा गिरे।
विज्ञापन
चंबा में हटली के पास टक्कर के बाद क्षतिग्रस्त कार और मोटरसाइकिल। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिहुंता-द्रम्मण मार्ग पर हटली पेट्रोल पंप के पास बाइक और कार की टक्कर में बाइक सवार दो सगे भाइयों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान कुनाल सिंह (20) और विशाल कुमार (22) पुत्र अनिल कुमार निवासी हटली के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी तफ्तीश आरंभ कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार शनिवार रात अमूमन 8:00 बजे रवि कुमार पुत्र जगदेव निवासी हटली अपनी कार को लेकर डडामण से हटली की ओर जा रहा था।

विज्ञापन


जबकि बाइक पर सवार होकर कुनाल सिंह और विशाल कुमार हटली से डडामण की ओर आ रहे थे। अचानक कार और बाइक में आपसी भिड़ंत हो गई। इस दुर्घटना में बाइक सवार दोनों सड़क पर जा गिरे। जख्मी हालत में स्थानीय लोगों ने दोनों को उठाकर शाहपुर अस्पताल इलाज के लिए पहुंचाया। यहां पर दोनों भाइयों को प्राथमिक उपचार देने के बाद टांडा मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया। टांडा मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों ने कुनाल सिंह को मृत करार दिया।

पुलिस की देखरेख में शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंपा गया। रविवार देरशाम विशाल कुमार ने भी जख्मों का ताव सहन न करते हुए दम तोड़ दिया। बहरहाल, अब सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने मामले की पुष्टि की है। बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें