फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ranji Trophy: हिमाचल में होने वाले दो रणजी मैचों का होगा लाइव प्रसारण, जानिए विस्तार से

Wed, 01 Oct 2025 04:00 PM IST
Krishan Singh मोहिंद्र सिंह, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला।

सार

रणजी सीजन 2025-26 में प्रदेश की टीम अपने पूल में सात लीग मैच खेलेगी। इनमें से तीन मुकाबले नादौन क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे। 
विज्ञापन
रणजी मैचों का होगा लाइव प्रसारण। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रणजी सीजन में हिमाचल प्रदेश में होने वाले प्रदेश की टीम के तीन में से दो मैच क्रिकेट प्रेमी टीवी पर लाइव देख पाएंगे। इससे क्रिकेट प्रेमियों को हिमाचल की टीम के खिलाड़ियों को टीवी पर देखने का मौका मिलेगा। रणजी सीजन 2025-26 में प्रदेश की टीम अपने पूल में सात लीग मैच खेलेगी। इनमें से तीन मुकाबले नादौन क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे। तीन में से पहले दो मुकाबलों का प्रसारण बीसीसीआई और जियो टीवी पर होगा। इसके लिए बीसीसीआई की टीम मैच से कुछ दिन पहले ही नादौन पहुंच जाएगी।

विज्ञापन


रणजी सीजन में हिमाचल की टीम का पहला मुकाबला 15 अक्तूबर को पुडुचेरी से होगा। इसके बाद 1 से 4 नवंबर तक हिमाचल में होने वाले तीन रणजी मैचों का बीसीसीआई की ओर से टीवी पर लाइव प्रसारण किया जाएगा। नादौन में होने वाला हैदराबाद के साथ मुकाबला टीवी पर लाइव दिखाया जाएगा। इसके बाद नादौन में 16 से 19 नवंबर को छत्तीसगढ़ के साथ होने वाला मुकाबला भी लाइव होगा। अन्य राज्य में होने वाले दो मैच भी क्रिकेट प्रेमी टीवी पर लाइव देख सकेंगे। इस बार धर्मशाला स्टेडियम में आउटफील्ड में नई घास लगाने के चलते यहां पर कोई भी रणजी मैच नहीं खेला जाएगा। यहां 14 दिसंबर को भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच टी-20 मैच होगा। 

क्रिकेट प्रेमी हैदराबाद और छत्तीसगढ़ से होने वाले मुकाबलों को घर बैठे ही टीवी पर देख सकेंगे।  इस बार हिमाचल की टीम से बेहतर उम्मीद है और टीम अपने सात लीग मुकाबलों में सभी मैच जीतकर नॉकआउट में प्रवेश करेगी। उन्होंने कहा कि इस बार टीम को नए कोच विक्रम राजवीर सिंह को मार्गदर्शन भी मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अवनीश परमार, सचिव, हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें