निजी शिप कंपनी में नौकरी कर रहे कांगड़ा के दो युवक नाइजीरिया में फंस गए हैं। युवकों के परिवार सांसद शांता कुमार से उन्हें छुड़ाने के लिए उनसे पालमपुर में मिले। परिवारों ने भाजपा प्रत्याशी इदुं गोस्वामी से भी मुलाकात की।
दस सितंबर को नाइजीरिया नेवी ने इनका जहाज पकड़ लिया है। यह शिप किसी निजी कंपनी का है और यह दोनों इसमें नौकरी करते हैं। जहाज में बतौर कैप्टन और एक चीफ ऑफिसर काम करते हैं।
युवकों के परिवारों को इस बात का मलाल है कि डेढ़ माह से भारत सरकार ने कुछ नहीं किया है। उन्होंने यह मामला डेढ़ माह पहले भारतीय दूतावास से उठाया है। लिहाजा, हार कर इन युवकों के परिवारों ने सांसद शांता से दिल्ली में मामला उठाने का गुहार लगाई है।
सांसद शांता से मिलने आए कैप्टन अतुल शर्मा निवासी डोडूब्रमा चौमुखा तहसील रक्कड़ के भाई अमन और चीफ ऑफिसर सुधीर निवासी रमेहड़ टंग तहसील धर्मशाला जिला कांगड़ा की पत्नी रीमा ने कहा कि अतुल और सुधीर दोनों 15 अगस्त को निजी कंपनी के जहाज में बतौर कैप्टन और चीफ ऑफिसर नाइजीरिया मुंबई से गए थे।