पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कार में चालक सुरेंद्र सिंह (41) पुत्र सुंदर सिंह निवासी सुन्नम और मिस्त्री सजन सैनी (28) निवासी गांव मकगई, जिला आंचल सुगोली पूर्वी चंपार, बिहार सुन्नम की ओर जा रहे थे।
इस दौरान स्पीलो के पास कार अनियंत्रित हो गई। हादसे में दोनों की मौके पर मौत हो गई। सूचना मिलते एडीएम पूह शिव मोहन सिंह सैनी मौके पर पहुंचे और उन्होंने मृतकों के परिजनों को दस-दस हजार रुपये की फौरी राहत दी।
पुलिस अधीक्षक साक्षी वर्मा ने बताया कि पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।