फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla: समरहिल के पास सड़क हादसा, खाई में गिरी कार; चंडीगढ़ के दो व्यक्तियों की मौत

Tue, 14 Apr 2026 04:12 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

 शिमला के समरहिल क्षेत्र में एक कार खाई में जा गिरी। इस हादसे में चंडीगढ़ के दो लोगों की मौत हो गई है।
विज्ञापन
समरहिल में सड़क हादसा। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के समरहिल क्षेत्र में एक कार खाई में जा गिरी। इस हादसे में चंडीगढ़ के दो लोगों की मौत हो गई है। हादसा देर रात का बताया जा रहा है जब दोनों शीशे का सामान छोड़कर लौट रहे थे। इस दौरान तंग सड़क पर कार को मोड़ते समय चालक नियंत्रण खो बैठा और वाहन खाई में जा गिरा। मृतकों में चालक बारा सिंह और गुरमीत सिंह निवासी मलोया काॅलोनी चंडीगढ़ शामिल है। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर दोनों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया लेकिन जान नहीं बच सकी।

विज्ञापन




जानकारी के अनुसार दोनों व्यक्ति शीशे का सामान लेकर गाड़ी नंबर सीएच 01 सीवाई-1933 से शिमला आए थे। रात 12:00 से 12:30 बजे के करीब जब दोनों सामान छोड़कर समरहिल के एमआई रूम के पास पंचायत के लिए जाने वाले मार्ग पर पहुंचे तो एक तंग जगह पर वह गाड़ी मोड़ रहे थे। इस दौरान किसी कारणवश कार अनियंत्रित होकर सड़क से बाहर निकलकर खाई में जा गिरी। वाहन गिरने की जोरदार आवाज सुनकर यहां पास के घरों में रहने वाले यूआईटी के दो छात्र मौके पर पहुंचे और आसपास के लोगों को सूचित किया। इसके साथ ही एंबुलेंस को भी बुलाया गया।
विज्ञापन

कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को खाई से निकालकर आईजीएमसी अस्पताल ले जाया गया लेकिन यहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम ने आईजीएमसी में आगामी कार्रवाई को अंजाम दिया और मृतकों के परिजनों को भी इस बारे में सूचित किया गया। इसके साथ ही मंगलवार को पुलिस की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण भी किया। हादसे में वाहन को भी भारी क्षति पहुंची है। पुलिस ने प्रारंभिक जांच के आधार पर बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्जकर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। परिजनों की मौजूदगी में ही पोस्टमार्टम की प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा। एसएसपी गौरव सिंह ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें