फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: शहर में 56 लाख से बनेंगी दो नई पार्किंग, लोगों को मिलेगी राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी के कंगनाधार वार्ड में नगर निगम बनाएगा दो नई पार्किंग, अगले महीने से शुरू होगा निर्माण कार्य
विज्ञापन

कंगनाधार में अभी सड़क के किनारे खड़ी की जाती गाड़ियां
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। शहर के कंगनाधार वार्ड में पार्किंग की समस्या से लोगों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। क्षेत्र में दो नई पार्किंग के निर्माण का प्रस्ताव है। दोनों पार्किंग के निर्माण पर करीब 56 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
अगले महीने से ही नगर निगम इनका निर्माण शुरू करने जा रहा है। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। पार्किंग बनने से स्थानीय लोगों और क्षेत्र में आने वाले लोगों के लिए वाहनों को खड़ा करने की सुविधा बढ़ेगी। अभी इस वार्ड में ज्यादातर लोग सड़क किनारे ही गाड़ियां खड़ी करने को मजबूर है। हाल ही में यहां स्मार्ट सिटी मिशन के तहत एक बड़ी पार्किंग तैयार हुई है लेकिन इसके बावजूद वाहनों की संख्या काफी ज्यादा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर निगम के अनुसार वार्ड के फेज-तीन में गुड प्लाजा के समीप नई पार्किंग का निर्माण किया जाएगा। पार्किंग के निर्माण के लिए करीब 31 लाख रुपये का प्रावधान किया है। इसके अलावा फेज-तीन में ही वार्ड कार्यालय के नीचे भी पार्किंग का निर्माण प्रस्तावित है। इस कार्य पर करीब 25 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इस क्षेत्र में लगातार बढ़ रहे वाहनों के कारण पार्किंग की मांग लंबे समय से बनी हुई है। सड़क पर गाड़ियां खड़ी होने से यातायात व्यवस्था प्रभावित होने के साथ ही पैदल चलने वाले लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नगर निगम महापौर सुरेंद्र चौहान का कहना है कि शहर में पार्किंग सुविधा बढ़ाने के प्रयास किए जा रहे हैं। बजट की उपलब्धता के आधार पर वार्डों में नई पार्किंग बनाने के प्रयास चल रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें