फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईजीएमसी शिमला में आए स्वाइन फ्लू के दो नए मामले

Thu, 13 Feb 2020 05:00 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल आईजीएमसी में बुधवार को स्वाइन फ्लू के दो नए मामले आए हैं। दोनों मरीजों को चिकित्सकों की निगरानी में चिल्ड्रन वार्ड में दाखिल किया गया है। आईजीएमसी के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. जनकराज ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि एक साल की बच्ची और 4 साल के बच्चे की स्वाइन फ्लू रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। आईजीएमसी में चौपाल के रहने वाले दो बच्चों को स्वाइन फ्लू पॉजिटिव पाया गया है।

विज्ञापन


मंगलवार को दोनों बच्चों को बुखार होने के बाद अस्पताल लाया था। यहां से इन्हें बाल रोग वार्ड में भेजा गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बुधवार को दोनों का स्वाइन फ्लू टेस्ट भी करवाया। इसकी रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। दोनों बच्चों के अलावा अभिभावकों को भी टेमी फ्लू एहतियात के तौर पर खिला दी है। अस्पताल में अब तक तीन लोगों में स्वाइन फ्लू के मामले सामने आए हैं। इनमें एक पीजी डॉक्टर भी शामिल है। दो मामले सामने आने के बाद अस्पताल में हड़कंप है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें