फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News: समर सीजन में दिल्ली-गगल हवाई रूट पर शुरू होंगी दो और उड़ानें

Mon, 10 Mar 2025 11:07 AM IST
Krishan Singh विपिन चौधरी, धर्मशाला

सार

 स्पाइस जेट दिल्ली-गगल रूट पर उड़ान शुरू करने जा रहा है। 30 मार्च के बाद स्पाइस जेट नई उड़ान शुरू करेगा। इसके बाद दिल्ली-गगल के बीच स्पाइस जेट की तीन उड़ानें हो जाएंगी। 
विज्ञापन
गगल एयरपोर्ट। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समर सीजन में दिल्ली-गगल हवाई रूट पर यात्रियों को दो अतिरिक्त उड़ानों की सुविधा मिलेगी। वहीं गगल से चंडीगढ़ के लिए भी एक नई उड़ान शुरू होगी। स्पाइस जेट दिल्ली-गगल रूट पर उड़ान शुरू करने जा रहा है। 30 मार्च के बाद स्पाइस जेट नई उड़ान शुरू करेगा। इसके बाद दिल्ली-गगल के बीच स्पाइस जेट की तीन उड़ानें हो जाएंगी। अभी रूट पर स्पाइस जेट की दो उड़ानें चल रही हैं।  नए शेड्यूल के तहत गगल एयरपोर्ट पर स्पाइस जेट की तीन, इंडिगो की दो और एलायंस एयर की एक उड़ान उतरेगी।

विज्ञापन


वहीं, गगल से चंडीगढ़ के लिए भी दिन में दो उड़ानों की सुविधा मिलेगी। राजधानी दिल्ली से गगल एयरपोर्ट के लिए उड़ानों की संख्या में जहां बढ़ोतरी होगी, वहीं दूसरी शिफ्ट में भी गगल से दिल्ली के लिए उड़ानें शुरू होंगी।  गगल एयरपोर्ट के निदेशक धीरेंद्र सिंह ने बताया कि 30 मार्च के बाद हवाई उड़ानों के शेड्यूल में बदलाव होगा। इस दौरान दिल्ली-गगल हवाई रूट पर कुछ उड़ानों में जहां बढ़ोतरी होगी, वहीं दूसरे सत्र में भी उड़ानें शुरू होंगी। चंडीगढ़ के लिए उड़ानों की संख्या में बढ़ोतरी होगी।

विज्ञापन

कब कौन सी उड़ानें कहां होंगी लैंड
नए शेड्यूल के मुताबिक गगल-दिल्ली हवाई रूट पर पहली उड़ान इंडिगो सुबह 8:50 बजे भरेगा। वहीं, इसके बाद 9:40 बजे स्पाइस जेट, 1:20 बजे स्पाइस जेट, 3:10 बजे एलायंस एयर, 4:20 बजे इंडिगो और 5:20 बजे स्पाइस जेट की उड़ान होगी। वहीं, दिल्ली से धर्मशाला के लिए 6:40 बजे इंडिगो, 7:50 बजे स्पाइस जेट, 11:20 इंडिगो, 11:30 स्पाइस जेट, 1:00 बजे एलायंस एयर और 3:20 बजे विमानन कंपनी स्पाइस जेट की उड़ान होगी। इसके अलावा धर्मशाला से चंडीगढ़ के लिए दोपहर 12 और 1:20 बजे उड़ान होगी, जबकि चंडीगढ़ से धर्मशाला के लिए 1:30 और 2:50 बजे इंडिगो की उड़ान होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें