फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो और कंपनियों ने बढ़ाए दही के दाम

Wed, 04 Jun 2014 04:49 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
वेरका के बाद इंडिया टुडे और मेट्रो ने भी दही के दाम बढ़ा दिए हैं। इंडिया टुडे ने दो सौ ग्राम दही का दाम तीन रुपये बढ़ाकर 16 से 19 रुपये कर दिया है।
विज्ञापन


मेट्रो कंपनी ने दो सौ ग्राम दही 5 रुपये बढ़ाया है। मेट्रो के दही का दाम 15 से बढ़कर 20 रुपये हो गया है। वेरका ने बीते दिनों दही के दाम 12 से बढ़ाकर 15 रुपये किए हैं।

उधर, सुपर कंपनी ने दो सौ ग्राम पनीर के दाम आठ रुपये बढ़ाए है। सुपर का पनीर 57 रुपये की जगह 65 में मिलेगा। वेरका ने बीते दिनों पनीर के दाम 50 से 60 रुपये किए हैं।
विज्ञापन


अच्छे दिन की आस, मगर बढ़ रही महंगाई

खुला पनीर बाजार में 240 रुपये प्रतिकिलो बिक रहा है। इसके दामों में कोई इजाफा नहीं हुआ है। अच्छे दिन आने की आस में बैठी जनता को महंगाई ने जोरदार झका दिया है।
विज्ञापन


प्रदेश के लोगों को अब दही और पनीर का स्वाद लेने के लिए अपनी जेब अधिक ढीली करने पड़ेगी। दूध कंपनियों ने गर्मियों में दूध की सप्लाई कम होने और मांग अधिक होने का तर्क देते हुए दामों में बढ़ोतरी की है। बढ़े हुए दाम बुधवार से शहर में लागू हो गए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें