फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan: दो नकाबपोशों ने महिला पर किया जानलेवा हमला, सिर में लगे 40 टांके

Wed, 31 Jul 2024 06:10 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन

सार

ओच्छघाट के नांडो गांव में दो नकाबपोशों ने महिला पर जानलेवा हमला किया है। घायल अवस्था में महिला को क्षेत्रीय अस्पताल सोलन दाखिल करवाया गया है।
विज्ञापन
अपराध (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 सोलन शहर के साथ लगते ओच्छघाट के नांडो गांव में दो नकाबपोशों ने महिला पर जानलेवा हमला किया है। घायल अवस्था में महिला को क्षेत्रीय अस्पताल सोलन दाखिल करवाया गया है। जहां उसके सिर पर करीब 40 टांके लगे हैं। महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पीड़ित महिला मंजू ने बताया कि बुधवार को वह अपने घर के समीप गोशाला गई थी। इस दौरान गोशाला के समीप झाड़ियों के पीछे दो नकाबपोश युवक छिपे हुए थे।

विज्ञापन


महिला ने बताया कि जब उसे शक हुआ तो उसने पूछा कि यहां पर कौन है। उसे लगा कि कोई नशेड़ी यहां पर है। महिला का आरोप है कि इस दौरान नकाबपोश सामने आए और उसमें से एक ने उसे पिस्तौल की तरह कुछ दिखाया। वहीं दूसरे ने रॉड से उस पर हमला कर दिया। महिला ने बताया कि वह तब तक उसे मारते रहे जब तक वह नीचे गिर नहीं गई। बीच बचाव में महिला ने कहा कि उसका बेटा पुलिस में है और यहां पर सीसीटीवी कैमरे भी लगे हैं। यह सुनकर दोनों नकाबपोश तुरंत भाग गए। उधर, एसपी सोलन गौरव सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। दोनों आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें