फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश से शिमला घूमने आए दो पर्यटकों की कार हादसे में मौत, 4 घायल

Sun, 30 Apr 2017 10:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला के समीप शिमला मंडी सड़क पर शनिवार दोपहर एक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई जबकि अन्य चार लोग घायल हो गए। शिमला से करीब 30 किलोमीटर की दूरी पर देवीधार के समीप रिट्ज कार (एमपी 06 सीए 1323) 200 मीटर गहरी खाई में समा गई।
विज्ञापन


कार में सवार सभी तीन लोग मध्य प्रदेश के रहने वाले बताए जा रहे हैं जो शिमला घूमने आए थे। हादसे में घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए शिमला के इंदिरा गांधी मेडिकल अस्पताल में भर्ती किया गया है। अस्पताल में भर्ती चार लोगों में से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।

मृतकों में 28 वर्ष का चालक मिरजा तोशिफ पुत्र सरवीर बैग संजय कालोनी जिला मूरीना मध्य प्रदेश शामिल है, वहीं दूसरे मृतक की पहचानमिरजा जानूल पुत्र आसिफ के तौर पर हुई है। घायलों में प्रवीन, मिरजा शोईल बैग, मिरजा शोईल और मिरजा नोमन शामिल हैं।
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर करीब एक बजे सूचना मिली की शिमला मंडी सड़क पर देवीधार के पास एक कार गहरी खाई में गिर गई है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शवों और घायलों को सड़क पर पहुंचाया।

हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए आईजीएमसी अस्पताल पहुंचाया गया। शवों का अस्पताल में पोस्टमार्टम कर उनके परिवार के सदस्य को सौंप दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें