फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: बसंतपुर में नोटीखड्ड में मलबे में दबने से दो मजदूरों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सुन्नी (शिमला)। राजधानी शिमला से सटे बसंतपुर क्षेत्र में नोटीखड्ड में सड़क किनारे खुदाई के दौरान दो मजदूरों की मलबे में दबने से मौत हो गई है। दोनों मजदूर नेपाल के रहने वाले थे। सूत्रों के मुताबिक यह मजदूर यहां रेत निकालने के लिए अवैध रूप से खुदाई कर रहे थे इसी दौरान मलबे में दब गए।
विज्ञापन



यह घटना बीती रात की है। बताया जा रहा है कि वीरवार को सुन्नी पुलिस थाना को इसकी सूचना मिली। इसके बाद पुलिस दल मौके पर पहुंचा और जेसीबी की मशीन की मदद से मलबे को हटाया गया। देर शाम तक यह सर्च अभियान चला और आठ बजे के करीब मलबे से दोनों शवों को बाहर निकाला गया। शवों का पोस्टमार्टम शुक्रवार को करवाया जाएगा। फिलहाल दोनों की पहचान नहीं हो पाई है। इसके अलावा इनका कोई भी रिश्तेदार मौके पर नहीं पहुंचा था। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें