फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla: गडासू के पास सड़क हादसा, कार दुर्घटनाग्रस्त होने से दो की मौत, तीन लोग घायल

Sat, 17 Aug 2024 10:08 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, ननखड़ी (रामपुर बुशहर)

सार

शिमला जिले के ननखड़ी में गडासू जीरो प्वाइंट के पास सड़क हादसे में दो की माैत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हुए हैं। 
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के ननखड़ी में गडासू जीरो प्वाइंट के पास सड़क हादसे में दो की माैत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हुए हैं। जानकारी के अनुसार कार शोली से गडासू की ओर जा रही थी। गडासू जीरो प्वाइंट के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार में पांच लोग सवार थे।  दो लोगों की माैत हो गई है जबकि तीन लोग घायल है जिन्हे कि उपचार के लिए बेलू अस्पताल ले जाया गया है।

विज्ञापन


प्रदीप पुत्र राधा सिंह, लोकेश पुत्र प्रताप, कपिल पुत्र कृष्ण लाल निवासी गांव नोटी डाकघर शोली तहसील ननखरी घायल हुए हैं।  भजन लाल पुत्र शेर सिंह निवासी गांव नोटी और देवराज पुत्र कमलानंद गांव धनावली तहसील ननखड़ी की माैत हो गई। डीएसपी नरेश ने पुष्टि की है। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें