फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिकअप और बस की भीषण टक्कर में तीन श्रद्धालुओं की मौत, 15 गंभीर

Fri, 31 May 2019 03:30 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊना/पंजावर (ऊना)
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : अमर उजाला
ऊना-होशियारपुर मुख्य मार्ग पर एचआरटीसी बस और श्रद्धालुओं से भरे पिकअप वाहन में भीषण टक्कर से दो महिलाओं समेत तीन लोगों की मौत हो गई। हरोली के ईसपुर मोड़ के पास वीरवार दोपहर डेढ़ बजे हुए हादसे में पंद्रह लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : अमर उजाला
ये श्रद्धालु ईसपुर में पीरनिगाह से माथा टेककर पंजाब के अमृतसर लौट रहे थे। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। मृतकों की शिनाख्त लखविंद्र कौर, वीरो और हीरा सिंह सभी निवासी कोटली ढोले शाह गांव, जिला अमृतसर पंजाब के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : अमर उजाला
पंजाब से आए श्रद्धालु पीरनिगाह में दर्शन कर पिकअप में सवार होकर घर लौट रहे थे। ईसपुर मोड़ के पास पहुंचने पर पिकअप की विपरीत दिशा से आ रही एचआरटीसी की बस से भीषण टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोर से हुई कि बस का एक हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि पिकअप भी चकनाचूर हो गई।
 

4 of 6
- फोटो : अमर उजाला
घायल इस क्षतिग्रस्त वाहन में फंस गए। आसपास के लोगों ने मुश्किल से घायलों को बाहर निकाला और 108 एंबुलेंस से ऊना अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी थी।
 
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : अमर उजाला
अन्य घायलों में पुरुष, महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। एसडीएम हरोली गौरव चौधरी भी मौके पर पहुंचे। एसपी दिवाकर शर्मा ने कहा कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों के बयान दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : अमर उजाला
मालवाहक वाहनों पर ढोई जा रहीं सवारियां
पहले भी ऊना-होशियारपुर मार्ग पर मालवाहक वाहनों में सवार होकर जाने वाले श्रद्धालु सड़क हादसों का शिकार हो चुके हैं। जिले के पीरनिगाह, लठियाणी, वनखंडी में हर साल दर्जनों लोग इसी तरह सड़क हादसों का शिकार हो रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें