फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: तपने लगे पहाड़, भीषण गर्मी से लोग बेहाल, चार शहरों में पारा 40 पार

Thu, 30 May 2019 06:17 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल में गर्मी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। गुरुवार को लगातार दूसरे दिन प्रदेश के अधिकतम तापमान में सामान्य से चार डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज हुई। गुरुवार का दिन इस सीजन का सबसे गर्म दिन भी रहा। प्रदेश के चार शहरों में पारा 40 डिग्री को पार कर गया है। ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और सुंदरनगर में भीषण गर्मी से लोग बेहाल हैं।
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : अमर उजाला
मैदानी क्षेत्रों के साथ-साथ पहाड़ भी तपना शुरू हो गए हैं। एक जून तक प्रदेश में चटक धूप खिली रहने का पूर्वानुमान है। दो और तीन जून को कुछ क्षेत्रों में बारिश, तेज हवाओं के साथ गर्जना की चेतावनी जारी हुई है। चार जून तक प्रदेश में मौसम खराब रहने के आसार हैं।
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : अमर उजाला
राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में गुरुवार को चिलचिलाती धूप के साथ गर्मी पड़ी। शिमला शहर के अधिकतम तापमान में चार डिग्री की बढ़ोतरी हो गई है। वीरवार को पहाड़ों की रानी शिमला में अधिकतम तापमान इस साल में सबसे अधिक 29.8 डिग्री रिकॉर्ड हुआ।

4 of 6
- फोटो : अमर उजाला
ऊना में अधिकतम तापमान 44.2, बिलासपुर में 42.0, हमीरपुर में 40.4, सुंदरनगर में 40.1, कांगड़ा में 39.3, नाहन में 37.9, चंबा में 37.6, भुंतर में 37.4, सोलन में 36.0, धर्मशाला में 31.0, शिमला में 29.8, कल्पा में 24.0, डलहौजी में 23.6 और केलांग में 22.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : अमर उजाला
प्रदेश के न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज हुई है। बुधवार रात को नाहन में न्यूनतम तापमान 24.5, मंडी में 21.0, ऊना में 19.8, पालमपुर में 19.5, कांगड़ा में 19.3, शिमला में 19.0, हमीरपुर में 18.7 और धर्मशाला 17.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : अमर उजाला
ऊना में ईंट भट्ठे पर भीषण गर्मी में काम करते मजदूर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें