शिमला के रोहड़ू में देर रात हुए एक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई है। हादसा रोहड़ू के खदराला के समीप हुआ है। एक मारुति कार के खाई में गिरने से इसमें सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि हादसा देर रात करीब 9 बजे हुआ है। दोनों युवक कार में सवार होकर खदराला से रोहड़ू की ओर आ रहे थे। हादसे में मारे गए दोनों युवक स्थानीय गांव के बताए जा रहे हैं। इनके परिजनों को भी सूचित कर दिया गया है।
दोनों का रोहड़ू अस्पताल में पोस्टमार्टम कर दिया गया है। पुलिस के अनुसार हादसा कैसे हुआ, अभी इसकी जांच चल रही है। गौरतलब है कि रोहड़ू और ठियोग में इस महीने 10 से ज्यादा कार हादसे हो चुके हैं।