फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू होकर पेड़ से टकराई बाइक, दो युवकों की मौके पर मौत

Tue, 03 Jan 2017 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कंडवाल (कांगड़ा)
विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक पर सवार होकर जा रहे दो युवकों की एक हादसे में मौत हो गई। बाइक बेकाबू होकर सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई जिसमें दोनों की जान चली गई। यह दर्दनाक हादसा हिमाचल के कांगड़ा में सामने आया है।
विज्ञापन


यहां नूरपुर थाना के तहत औंद में एक बाइक पेड़ से टकरा गई। इसके चलते दो युवकों की मौत हो गई है। दोनों युवकों के सिर पर चोटें आई थीं। घायलों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक औंद में बाइक दुर्घटना में दो युवकों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान नरेंद्र कुमार पुत्र राधे शाम और सूरज पुत्र धनी राम निवासी छत्तीसगढ़ के रूप में हुई है। दोनों युवक बाइक पर सवार होकर औंद से हड़ल की ओर जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे के बाद मौके पर ही तोड़ा दम

इसी दौरान औंद क्षेत्र में बाइक से नियंत्रण खो बैठे और बाइक पेड़ से जा टकराई। इस दुर्घटना में दोनों युवकों के सिर पर गंभीर चोटें आईं। दोनों ने घटना स्थल पर ही दम तोड़ दिया। आसपास के लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को पोस्टमार्टम करवाने के लिए भेजा। पुलिस ने इस संदर्भ में धारा 279, 304 ए के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। डीएसपी नवदीप सिंह ने बताया कि बाइक दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई है। उन्होंने कहा कि बाइक पेड़ से टकरा गई थी। युवकों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें