फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंबर में पुल से ट्राला खड्ड में गिरा, दो लोगों की मौत

Fri, 22 Mar 2019 05:42 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुबाथू (सोलन)
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबाथू-कुनिहार मार्ग पर गंबर पुल के पास एक ट्राले के अनियंत्रित होकर खड्ड में गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। ट्राला आटा लेकर सुबाथू से कुनिहार की तरफ जा रहा था। यहां पुल के समीप चालक ने नियंत्रण खो दिया और ट्राला सीधे खड्ड में जा गिरा।

विज्ञापन


हादसे में चालक और परिचालक दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के बाद उन्हें परिजनों को सौंप दिया है। मृतकों की पहचान चालक सुखवंत सिंह पुत्र दयालनाथ निवासी गुरदासपुर आयु करीब 48 वर्ष तथा दूसरे व्यक्ति सुनील पुत्र रसपाल निवासी जम्मू आयु करीब 21 वर्ष बताई जा रही है।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार यह ट्राला गंबर में सुबाथू से कुनिहार की ओर जा रहा था कि अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग तोड़ कर नीचे जा गिरा। इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को दी। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव कुमार शर्मा का कहना है कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया था। उन्होंने बताया कि दोनों के शव परिजनों को सौंप दिए हैं।

हादसे के बाद जागा लोनिवि, दीवार लगाने का काम शुरू 
गंबर पुल पर लगातार हो रहे हादसों को देखते हुए लोनिवि ने भी एहतियात के तौर पर कदम उठाना शुरू कर दिए हैं। लोक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता मनोज कुमार ने बताया कि जिस जगह से ट्रक गिर रहे हैं उस जगह पर चार फीट चौड़ी दीवार लगाने का काम शुरू कर दिया गया है। आरसीसी की मोटी दीवार लगाने के लिए मजदूर सुबह ही काम पर लग गए हैं। पुल से पहले तीन साइन बोर्ड लगाए जाएंगे। स्पीड ब्रेकर पहले ही लगाए जा चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें