यह भालू साथ लगते धार गांव में देखा गया है। स्थानीय लोगों से सूचना मिलने के बाद वन विभाग और वन्यजीव विभाग की टीमों ने इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। विभाग की टीम इस बार जाल और ट्रैंक्यूलाइजर गन लेकर निकली है।
डीएफओ सुशील राणा ने कहा कि अकेले वन विभाग ने भालू को पकड़ने के लिए तीन टीमें बनाई हैं। जंगलों की खाक छानी जा रही है। लोगों को भी अलर्ट रहने और भालू दिखने पर तुरंत सूचना देने की अपील की गई है। जल्द ही तीनों भालुओं को पकड़ लिया जाएगा।
तीन हमलों के बाद जागा विभाग
अपने दो बच्चों के साथ कोटी रेंज पहुंची मादा भालू अब तक तीन लोगों पर जानलेवा हमला कर चुकी है। धार करेवड़ी के ओमप्रकाश, चायल के बांजणी गांव के अजय कुमार और अब भलागांव के चेतराम पर हमला हुआ है।
इलाके में दर्जनों गांवों में भालुओं की इतनी दहशत है कि लोग अकेले जंगल के रास्तों से नहीं जा रहे। स्कूली बच्चों को भी अभिभावक खुद स्कूल छोड़ने जा रहे हैं। आए दिन हो रहे हमले के बाद अब जाकर वन विभाग जागा है। विभाग ने वन्यजीव विभाग के साथ सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है।