फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंबा के पास नदी में गिरी ऑल्टो कार, चालक समेत दो की मौत

Wed, 12 Apr 2017 03:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल के चंबा में बुधवार दोपहर एक कार हादसे में चालक समेत दो लोगों की मौत हो गई है। यह ऑल्टो कार बैरा स्यूल नदी में गिर गई थी। हादसे में चंबा के सुरंगानी निवासी किशन चंद और साहबुदीन की मौत हो गई।
विज्ञापन


प्रारंभिक सूचना के अनुसार यह हादसा चंबा के सलूणी उपमंडल के सुरंगानी में हुआ है। यहां एक आल्टो कार बैरा नदी में गिर गई। कार में कुल दो लोग सवार थे जिनमें दोनों की मौत हो गई। हादसे का पता चलते ही पुलिस एक व्यक्ति को अस्पताल लेकर पहुंची।

मगर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, नदी में लापता हुए दूसरे व्यक्ति का शव भी बाद में बरामद कर लिया गया। फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। हादसा कैसे हुआ अभी इसका पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें