फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसा: ईंटों से लदा ट्रक पलटा, सड़क किनारे खड़ी महिला कर्मचारी दबी, चालक की भी मौत

Wed, 10 Nov 2021 07:52 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, सरकाघाट/बलद्वाड़ा(मंडी)

सार

ईंटों से लदा ट्रक पलटने से ट्रक चालक और सड़क किनारे बस का इंतजार कर रही महिला कर्मचारी की मौत हो गई।
विज्ञापन
हाईवे पर पलटा ईंटों से लदा ट्रक। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में सुलपुर-बही-सरकाघाट संपर्क मार्ग पर भांबला के बही मोड़ के पास बुधवार सुबह करीब दस बजे ईंटों से लदा ट्रक पलटने से ट्रक चालक और सड़क किनारे बस का इंतजार कर रही महिला कर्मचारी की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि चढ़ाई पर ट्रक अचानक पीछे हटने लगा। चालक ने किसी तरह ट्रक को नियंत्रित कर खड़ा किया और उतरकर टायर को जैक लगाने लगा।

विज्ञापन


इस दौरान अचानक जैक से ट्रक फिसला और पीछे की तरफ चालक को चपेट में लेता हुआ सड़क पर खड़ी महिला कर्मचारी पर पलट गया। महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि चालक ने सीएचसी बलद्वाड़ा में दम तोड़ा। पुलिस ने नागरिक अस्पताल सरकाघाट में पोस्टमार्टम के बाद दोनों शव परिजनों को सौंप दिए हैं। 

डीएसपी तिलक राज ने बताया कि मृतकों की पहचान ट्रक चालक रमेश कुमार (39) पुत्र भाग सिंह गांव सनवाई डाकघर गहरा और जलशक्ति विभाग में कार्यरत बबली देवी (55) गांव बही के रूप में हुई है। हादसे के बाद काफी संख्या में लोग घटनास्थल पर पहुंच गए।
विज्ञापन


एंबुलेंस और पुलिस को बुलाया गया। इस दौरान बचाव कार्य शुरू हुआ। दोनों को ट्रक के नीचे से निकाला गया। महिला कर्मचारी की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। ट्रक ड्राइवर को सीएचसी बलद्वाड़ा लाया गया। यहां पर उसने दम तोड़ दिया। हादसे के बाद लंबे समय तक मार्ग पर जाम लगा रहा। डीएसपी सरकाघाट तिलक राज शांडिल्य ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें