हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय में दो अतिरिक्त न्यायाधीशों की नियुक्ति की गई है।
इनमें जूडीशियल कोटे के तहत प्यार सिंह राणा और सुरेश्वर ठाकुर को एडिशनल जज नियुक्त किया गया है।
इन्हें सोमवार को कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश मंसूर अहमद मीर शपथ दिलाएंगे।
इनके आने से हाईकोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या भी सात हो जाएगी। शपथ ग्रहण समारोह सुबह 10 बजे होगा।
यह समारोह हाईकोर्ट के न्यायिक परिसर में होगा। दो और जजों के आने से अब लंबित पड़े मामलों को निपटाने में और तेजी आने की उम्मीद है।