इनकी शादी भी सात फरवरी को होनी है। दोनों लाहौल घाटी में टनल का मार्ग बंद और हेलीकॉप्टर की नियमित उड़ाने न होने से लाहौल में ही फंसे हुए हैं। प्रदेश सरकार की ओर से जनजातीय क्षेत्रों की ओर उड़ने वाली शीतकालीन हेलीकॉप्टर सेवा समय पर नहीं मिलने से इन दोनों दूल्हों की परेशानी बढ़ गई है।
इस बीच प्रदेश सरकार ने चार फरवरी को भुंतर-पांगी-चंबा-भुंतर के लिए उड़ान का शेड्यूल तय किया है। जबकि पांच फरवरी को लाहौल के लिए हेलीकाप्टर की चार उड़ानों का शेड्यूल जारी किया है।
इस दिन मौसम विभाग ने भी मौसम खराब रहने की चेतावनी दी है। पूर्व विधायक रवि ठाकुर ने कहा है कि प्रशासन को आपातकालीन हेलीकॉप्टर सेवा देकर घाटी में फंसे लोगों को राहत देनी चाहिए। उधर, मंडी डॉ. मारकंडा ने बताया कि हेलीकॉप्टर की उड़ानों में मौसम का अड़ंगा आ रहा है। प्रशासन अपनी तरफ से कोशिश कर रहा है।