वहीं हादसा स्थल से करीब 600 मीटर आगे दूसरी छात्रा के शव को स्थानीय निवासी टिक्कम और मदन ने नदी से बाहर निकाला। सूचना मिलते ही ब्रौ पुलिस थाने से पुलिस और अग्निशमन विभाग रामपुर का दल मौके पर पहुंचा।
पुलिस ने दोनों छात्राओं के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए खनेरी और निरमंड अस्पताल पहुंचाए। पुलिस ने मामला दर्ज कर आत्महत्या के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस दोनों छात्राओं के परिजनों और रिश्तेदारों से पूछताछ करने में जुटी हुई है। डीएसपी आनी रोहित मृगपुरी ने बताया कि सतलुज नदी में कूदने से दो छात्राओं की मौत हुई है।
पुलिस मामले की गहनता से छानबीन कर रही है। पुलिस छात्राओं के परिवार वालों से पूछताछ कर रही है, ताकि आत्महत्या के कारणों को पता लग सके।