सूबे में स्वाइन फ्लू से दो और मरीजों की मौत हो गई है। इस बार
शिमला का बुजुर्ग और मंडी जिले के सुंदरनगर की महिला स्वाइन फ्लू का शिकार
बनी है। प्रदेश भर में जनवरी से अब तक इस बीमारी से बच्चों, जवानों और
बुजुर्गों समेत छह लोगों की मौत हो चुकी है।
पीलिया के बाद स्वाइन फ्लू के
पैर पसारने से लोगों में हड़कंप है। आईजीएमसी शिमला के वरिष्ठ चिकित्सा
अधीक्षक डॉ. रमेश चंद ने बताया कि स्नो व्यू होटल के समीप रहने वाले 77
वर्षीय बुजुर्ग का उपचार चल रहा था। स्वाइन फ्लू का टेस्ट करवाने के बाद
बुजुर्ग की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। बुजुर्ग को सांस लेने में दिक्कत थी।
सोमवार देर रात इनकी मौत हो गई है। दूसरी ओर सुंदरनगर की महिला 10 फरवरी से
मोहाली स्थित एक निजी अस्पताल में उपचाराधीन थी। उपचार के दौरान सोमवार
शाम को महिला ने दम तोड़ दिया।
खंड स्वास्थ्य अधिकारी रोहांड़ा डॉ. अविनाश
ने स्वाइन फ्लू से महिला की मौत की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि महिला
की केस हिस्ट्री को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने संपर्क में आए लोगों को
दवाइयां बांट दी हैं