फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में दो की मौत, छह घायल

Fri, 03 Jun 2016 01:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ठियोग
विज्ञापन
Accident
विज्ञापन
शिमला के ठियोग के साथ लगती संधू पंचायत में हुए सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि इसमें छह लोग घायल हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार करीब पांच बजे गाड़ी संख्या एचपी09सी-2803 ठियोग से रूनकली सड़क से होकर धार गांव की ओर जा रही थी। रास्ते में ही गाड़ी दुर्घटना का शिकार हो गई।
विज्ञापन


गाड़ी सड़क से करीब 150 मीटर गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में धार गांव के सीताराम (58) और अक्षय (6) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि घायल मोतीराम (43), शिवराम (40), दिनेश (15), कुमारी शोभा (14), राहुल (12) और रोहित (14) शामिल है।

मृतक सीताराम शिक्षा विभाग के तहत एक स्कूल से पिछले कल ही सेवानिवृत्त हुए थे। हादसे में शामिल सभी लोग धार गांव से ही है। सभी घायलों को ठियोग अस्पताल लाया गया। डीएसपी रतन सिंह नेगी ने बताया कि इसमें से कुछ गंभीर लोगों को शिमला के आईजीएमसी रेफर किया गया है। पुलिस हादसे के कारणों को पता करने में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें