हादसे की सूचना मिलते ही पूह थाना से एएसआई पूह गोपाल सिंह, मुख्य आरक्षी पंकज सिंह और सिपाई ज्योति प्रकाश की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों और पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद शवों को गहरी खाई से बाहर निकाला।
पुलिस ने शवों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्पीलों में पोस्टमार्टम के लिए पहुंचाया। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शवों को उनके परिजनों को सौंपे। पुलिस ने मामला दर्जकर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
प्रशासन की तरफ से तहसीलदार पूह कैलाश कौंडल ने भी घटना स्थल का दौरा कर मृतक के परिजनों को दस-दस हजार रुपये की फौरी राहत दी। इस संबंध में एसपी किन्नौर साक्षी वर्मा के अनुसार स्पीलो-लाबरंग मार्ग पर सोमवार देर
शाम को एक इयोन कार लाबरंग मोड़ के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कर उनके परिजनों को सौंप दिया है और मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।