फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

100 फीट खाई में गिरी कार, दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस थाना जुब्बल के तहत पटसारी के पास रोहड़ू मार्ग (शिमला, हिमाचल प्रदेश) पर कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इससे कार में सवार दो लोगों की मौके पर मौत और अन्य तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में दो को उपचार के लिए रोहड़ू अस्पताल व एक को आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर दिया है।
विज्ञापन


घायलों में एक जतोग चौकी से पुलिस का हवलदार शमिल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अल्टो कार एचपी 52 ए 6416 में पांच लोग शिमला से रोहड़ू की ओर एक फरार लड़की की तलाश में कार लेकर आ रहे थे। पटसारी पुल से करीब 20 मीटर पहले खड़ापत्थर पटसारी मार्ग पर शुक्रवार रात करीब 11 हादसा हो गया।
विज्ञापन

ड्राइविंग से नियंत्रण खो बैठा चालक

हादसा चालक के नियंत्रण खोने से हुआ। इससे कार करीब 100 फीट खाई में लुढ़क गई। हादसे में कार चालक दिला राम पुत्र किरपा राम गांव काली हट्टी शिमला, प्रकाश चंद पुत्र सुख राम काली हटटी शिमला की मौके पर मौत हुई है। वाहन में स्वार अन्य तीन घायलों को दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों की सहायता से उपचार के लिए रोहड़ू अस्पताल पहुंचाया गया।

गंभीर रूप से घायल पुलिस चौकी जतोग के हवलदार गुलट राम को उपचार के लिए आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया है। दो अन्य घायल काली हटटी निवासी दया राम व दुनी चंद का रोहड़ू अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने दुर्घटना की सूचना के बाद मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सावड़ा पुलिस चौकी के प्रभारी लायक राम ने बताया कि सभी लोग शिमला से फरार एक लड़की का सुराग मिलने पर उसकी तलाश में रोहड़ू की ओर आ रहे है। उन्होंने कहा प्राथमिक जांच में हादसे का कारण चालक की तेज रफ्तार माना जा रहा। उन्होंने कहा पुलिस मामले की जांच कर रही है। घायलों की हालात चिकित्सकों ने खतरे से बाहर बताई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें