पुलिस थाना जुब्बल के तहत पटसारी के पास रोहड़ू मार्ग (शिमला, हिमाचल प्रदेश) पर कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इससे कार में सवार दो लोगों की मौके पर मौत और अन्य तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में दो को उपचार के लिए रोहड़ू अस्पताल व एक को आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर दिया है।
घायलों में एक जतोग चौकी से पुलिस का हवलदार शमिल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अल्टो कार एचपी 52 ए 6416 में पांच लोग शिमला से रोहड़ू की ओर एक फरार लड़की की तलाश में कार लेकर आ रहे थे। पटसारी पुल से करीब 20 मीटर पहले खड़ापत्थर पटसारी मार्ग पर शुक्रवार रात करीब 11 हादसा हो गया।